असफलता का कारण



  नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है मेरे पहले ब्लॉग में आज हम चर्चा करने वाले हैं असफलता के कारणो के ऊपर| आप जगह जगह देखते होंगे कि आज प्रत्येक तरह के सोशल नेटवर्किंग साइट व यूट्यूब चैनल पर प्रत्येक जगह एक ही बात बड़-विशेषज्ञो के द्वारा बताई जाती है कि सफलताऔर असफलता में कोई अंतर नहीं है आप असफल होते हो तो आप कुछ सीखते हैं या सफलता मिलेगी तब आप अगले कदम की ओर बढ़ेंगे| आप एक बात का हमेशा ध्यान रखे असफलता मिलेगी तो आप समझदार बनेंगे ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि समाज केवल सफल को ही स्वीकार करता है असफल उसकी दृष्टि में दोयम ही होता है इसीलिए सफल होना ही प्रधान आवश्यकता है यदि आप को सफल होना है अथवा असफल होने से बचना है तो आपको असफलता के सबसे बड़े कारण को पहचाना होगा|

वास्तव में असफलता के 30 या 50 कारण नहीं होते हैं असफलता के केवल दो ही कारण है| "Brian Tracy" ने अपनी पुस्तक "सफल सेलिंग का विज्ञान" इस पुस्तक में "Brian Tracy" ने बताया है कि असफलता हमें केवल दो ही कारणों से मिलती है जिसमें पहला कारण है "असफलता का डर" और दूसरा कारण है "अस्वीकृति का डर" हम जानते हैं कि उन्होंने यह पुस्तक सेलिंग के क्षेत्र में लिखी है| 

जिसका इस्तेमाल सेल्सपर्सन करते हैं पर उनके ये दो नियम हमारे जीवन में भी उसी शक्ति और सच्चाई के साथ लागू होते हैं जिस शक्ति और सच्चाई के साथ सेलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के जीवन में लागू होते है यदि आप अपने चारों ओर नजर घुमाएंगे तो पाएंगे कि लोग अपनी सफलता के बारे में कम चिंतन करते हैं इसके बजाय वो अपनी असफलता के डर से अधिक भयभीत रहते हैं जो अनुचित है व उनके सामने असफलता को ही प्रकट कर देती है| 

   

  इसके साथ ही असफलता का एक और बड़ा कारण है "अस्वीकृति का डर" जब आपका कार्य कुछ ऐसा हो जिसमें आपको दूसरे से अनुमति या उसकी रजामंदी लेनी हो या फिर आपका किसी के सामने साक्षात्कार हो तब आप काफी हड़़बड़ा जाते हैं जिससे आपका पक्ष कमजोर हो जाता है तब आप अपनी बात पूरी शक्ति से नहीं रख पाते हैं जिससे आपको जो भी मन वांछित परिणाम की आशा होती है वह आपको नहीं मिलता है इसीलिए आपको अस्वीकृति का डर भी अपने मन से पूरी तरह निकालना होगा जब आप अपने भीतर से अस्वीकृति व असफलता के डर को पूरी तरह से निकाल देंगे तब आप पाएंगे कि आपके चारों और सब कुछ सकारात्मक है आप पहले से अधिक उत्साह व आवेश के साथ अपना काम कर पाएंगे| इसीलिए आप असफल होने से या अस्वीकृति मिलने से मत डरिए बल्कि पूरे तन मन से प्रयास कीजिए| हमेशा ध्यान रखिए कि आप जो भी कार्य कर रहे हैं वह सफल होने के लिए कर रहे हैं ना कि असफल होने के लिए! 


 धन्यवाद❤

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Arnold Schwarzenegger | Bodybuilding | Biography and Amazing facts. अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर | शरीर सौष्ठव | जीवनी और आश्चर्यजनक तथ्य।

अपनी सुबह बेहतर क्यों बनाएं/Why make your mornings better?