7 तरीकों को अपनाकर अपनी सुबह बेहतर बनाएं/ Improve your morning by adopting 7 ways
7 तरीकों से अपनी सुबह बेहतर बनाएं/Improve your morning by adopting 7 ways नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है नये ब्लॉग में आज हम जानेंगे कि अपनी सुबह को हम बेहतर कैसे बनाएं ताकि हम पूरे दिन ऊर्जावान महसूस कर सकें | आपने पिछले ब्लोग मैं जाना होगा कि सुबह के समय को सकारात्मक बनाने का महत्व इतना ज्यादा क्यों है | 1) 1 दिन पहले तय करें सबसे पहले आपको तय कर लेना होगा कि आपको अगले दिन कब उठना है | ऐसा आप 1 दिन पहले सोने के समय तय कर सकते हैं ताकि आप स्पष्ट रहे कि आप कब उठना चाहेंगे |आप यह ध्यान रखें कि आपकी नींद कम से कम 5 से 7 घंटे की के बीच की हो क्योंकि इससे कम नींद लेने पर आपके दिमाग पर प्रतिकूल असर पड़ेगा जो उठते वक्त आपको चिड़चिड़ा महसूस कराएगा | इसीलिए पहले ही तय कर ले कि आप पर्याप्त नींद ले पाए | 2) अलार्म लगाएं व उसे बिस्तर से दूर रखे जब आप रात को तय कर ले कि आपको कल कितने बजे उठना है तब आप अगले दिन के लिए अलार्म लगा ले | आप अलार्म, अलार्म घड़ी में ही लगाएं तो ज्यादा अच्छा होगा पर अगर आपके पास अलार्म घड़ी नहीं है, तो अलार्म अपने फो...